सारण: शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग, ACS से मिले डॉ. राहुल राज

शिक्षकों की वर्षों से लंबित प्रोन्नति, समान अवसर और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मुलाकात की. ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया.

Cashless Health Facility: शिक्षकों की वर्षों से लंबित प्रोन्नति, समान अवसर और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया.

लंबित प्रोन्नति को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग

डॉ. राहुल राज ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों तथा पुस्तकालयाध्यक्षों की वर्षों से लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और वित्तीय उन्नयन का लाभ देने की मांग की. उन्होंने योग्यता एवं वरीयता के आधार पर माध्यमिक शिक्षकों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रोन्नति देने की मांग भी रखी.

कक्षा 11 से 12 के पदों पर प्रोन्नति में तेजी की मांग

उन्होंने कक्षा 11 से 12 के पदों पर प्रोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही. डॉ. राज ने कहा कि लंबे समय से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को इसका लाभ जल्द मिलना चाहिए, ताकि उन्हें उनके अनुभव और योग्यता के अनुरूप अवसर मिल सके.

बीपीएड शिक्षकों को भी मिले प्रोन्नति का अवसर

डॉ. राहुल राज ने प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों यानी बीपीएड शिक्षकों को भी अन्य शिक्षकों की तरह प्रोन्नति और प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने का अवसर देने की मांग की. इसके लिए उन्होंने संबंधित न्यायिक आदेश, एनसीटीई की अधिसूचना और बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली का हवाला दिया.

शिक्षकों और परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग

उन्होंने शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए पुलिस बल और अन्य राज्यकर्मियों की तर्ज पर कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी. उनका कहना था कि शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में ठोस पहल की जरूरत है.

अपर मुख्य सचिव ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

मुलाकात के दौरान अपर मुख्य सचिव ने डॉ. राहुल राज की ओर से रखी गयी मांगों पर नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >