छपरा से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए 79 कार्यकर्ताओं का जत्था जम्मू-कश्मीर रवाना

Baba Budha Amarnath Yatra: बजरंग दल के 79 कार्यकर्ताओं का एक उत्साही जत्था छपरा से जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर के लिए रवाना हुआ है. यह यात्रा क्षेत्र में हिंदू समुदाय का मनोबल बढ़ाने और एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

Baba Budha Amarnath Yatra: बजरंग दल की साहसिक यात्रा बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के लिए सारण से 79 कार्यकर्ताओं का जत्था जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर के लिए रवाना हुआ. यात्रा को लेकर छपरा जंक्शन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. इस दौरान स्टेशन परिसर जय श्रीराम, बम-बम भोले, हर-हर महादेव और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा.

हिंदू समाज का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से होती है यात्रा

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार पुंछ क्षेत्र में हिंदू आबादी काफी कम है और वहां रहने वाले लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वहां के हिंदू समाज का मनोबल बढ़ाने और उनके बीच सुरक्षा एवं एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से पिछले करीब 20 वर्षों से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है.

इस वर्ष यह यात्रा 16 से 28 अगस्त तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से बजरंग दल के कार्यकर्ता जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे.

तीन कार्यकर्ता संयुक्त रूप से कर रहे नेतृत्व

छपरा से रवाना हुए जत्थे का नेतृत्व संयुक्त रूप से झूलन बैठा, अभिषेक सिंह और रोटी बैंक छपरा के रवि उपाध्याय कर रहे हैं. यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.

छपरा जंक्शन पर कार्यकर्ताओं को दी गयी विदाई

यात्रा पर रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं को विदाई देने के लिए बजरंग दल के नेता राहुल मेहता, अरविंद सिंह, धनंजय कुमार, मुकेश शर्मा, शत्रुघ्न कुमार, मनोज कुशवाहा और इंद्रजीत कुमार मौजूद रहे. वहीं संघ की ओर से प्रेम, भगवती प्रसाद, जगाती मोहन, सूरज गुप्ता, अमित राय, अंशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >