बंद घर से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी

स्थानिय थाना क्षेत्र के मैरवां गांव में एक ही रात में बंद पड़े अलग-अलग दो घर में घुस कर चोरों ने आभूषण समेत हजारों रुपये की सम्पति चोरी कर ली है.

दाउदपुर (मांझी). स्थानिय थाना क्षेत्र के मैरवां गांव में एक ही रात में बंद पड़े अलग-अलग दो घर में घुस कर चोरों ने आभूषण समेत हजारों रुपये की सम्पति चोरी कर ली है. चोरी की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल से सुबास सिंह के पुत्र अजीत सिंह अपनी चाची के साथ गांव पहुंचे तो देखा कि मेन गेट के बाद एक- एक कमरे का ताला तोड़ने के बाद बक्सा पेटी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घर में कपड़े आदि सामान बिखड़े पड़े थे. अजीत सिंह की चाची व अरुण सिंह की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि चोर बक्सा में रखे सोने की चेन व कान के फूल, कीमती कपड़े आदि चोर ले गये हैं. सरस्वती देवी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद विगत तीन अगस्त को मेरे पति अरुण सिंह गांव आये थे. उन्होंने इस संबंध में दाउदपुर थाने में आवेदन दे दिया है. उसी रात पड़ोस के अलख नारायण सिंह के बंद पड़े घर में भी घुस कर चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बतायी जा रही है. सरस्वती देवी ने बताया कि पांच साल पहले भी मेरे घर में चोरी की घटना हुई थी. दाउदपुर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >