बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, गयी जान

कटसा राजा चौक के बीच लाइन होटल के पास शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी.

गड़खा. छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर कटसा राजा चौक के बीच लाइन होटल के पास शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक 41 वर्षीय बृजभूषण कुमार पाठक गड़खा थाना क्षेत्र के ठीकहां मरीचा गांव निवासी देवेंद्र पाठक के पुत्र थे. वह शुक्रवार को साली के शादी समारोह मे मढौरा मंदिर गये थे, वहां शादी समारोह संपन्न होने के बाद ससुराल चले गये. देर रात अपने ससुराल पोझी परसा से बाइक से घर लौट रहे थे. लौटने के दौरान होटल के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस ने वहां पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गड़खा अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक तीन भाइयो में सबसे छोटा था और चालक का काम करता था. उनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दो वर्षीय पुत्र केशव को पता भी नहीं है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >