ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव के पास हुई दुर्घटना, धक्का मारकर ट्रक चालक फरार.

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव के समीप ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गये. मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गाछी टोला निवासी परमोहन मांझी का पुत्र अनिल मांझी बताया जाता है. जबकि घायल विशुनपुरा के ही संजीत महतो व विनोद महतो बताये जाते हैं. इस संदर्भ में घायल ने बताया कि भाई की शादी नैनी द्वारिकाधीश मंदिर में हो रही थी. तभी हम लोग अपनी बहन को लाने के लिए उमधा गांव गये थे. वहीं से आ रहे थे. गांव के समीप ही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये. वहीं धक्का मारकर ट्रक चालक फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची 112 के लालबाबू सिंह व टीम घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले कर आये. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दोनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. जबकि शव को मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ था. विदित हो की छपरा-बनियापुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >