सोनपुर: रेल मंडल मुख्यालय परिसर में रेलकर्मी का मिला शव, मुंह में पाया गया कपड़ा, पुलिस मामले की कर रही जांच…

Bihar Crime News: सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय परिसर में शुक्रवार की देर रात एक रेल कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में पुलिस द्वारा बरामद की गई है. मृतक इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत था. मृतक की पहचान 55 वर्षीय निमाई चंद्र मंडल के रूप में की गई है

Bihar Crime News: सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय परिसर में शुक्रवार की देर रात एक रेल कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में पुलिस द्वारा बरामद की गई है. मृतक इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत था. मृतक की पहचान 55 वर्षीय निमाई चंद्र मंडल के रूप में की गई है. बता दें कि मृतक के मुंह में कपड़ा पाया गया है.

रेल मुख्यालय परिसर में शव पाए जाने की सूचना जैसे हीं रेल कर्मियों को मिली खलबली मच गई. अधिकारी सहित जितने भी कर्मी में थे सभी में खलबली मच गई. बता दें कि कार्यालय परिसर में मॉडल के रूप में खड़ी स्टीम इंजन के पीछे रेलकर्मी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था. मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पॉलीटेक्निक की छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या, सेमेस्टर में लगा था बैक, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

घटना की सूचना जैसे हीं रेलवे अधिकारियों को मिली सभी घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद आरपीएफ और हरिहरनाथ थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया. सभी लोग रेलकर्मी को रेल मंडल चिकित्सालय में ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हरिहरनाथ थाना प्रभारी स्वर्ण सुप्रिया ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >