तरैया रेफरल अस्पताल का बीडीओ ने किया निरीक्षण, दो डॉक्टर ड्यूटी से मिले नदारद

प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया का शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक औचक निरीक्षण किया.

तरैया. प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया का शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान रोस्टर ड्यूटी के अनुसार तीन चिकित्सकों में एक चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात मिले जबकि दो अनुपस्थित पाये गये. बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि औचक निरीक्षण के क्रम में चिकित्सक डॉ प्रियंका मरीजों का उपचार करती हुई पायी गयी. जबकि दो चिकित्सक अपने कक्ष से अनुपस्थित थे. चिकित्सकों की अनुपस्थिति के संबंध में अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ करने पर बताया गया कि एक चिकित्सक की छपरा में ड्यूटी लगी है. वहीं एक चिकित्सक आधिकारिक अवकाश पर है. बीडीओ ने अस्पताल के साफ – सफाई व अन्य विभागों का एक – एक कर निरीक्षण किया. बीडीओ ने कहा कि चिकित्सकों की कमी के अलावे सभी व्यवस्था व कामकाज संतोषजनक पाये गये है. ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह ई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया. बीडीओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >