सारण के परसा में मारपीट मामले में छह नामजद समेत 20 अज्ञात पर प्राथमिकी

सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने 6 नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पीड़ित के आरोपों की जांच जारी है.

Saran News: परसा थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में परसा थाना पुलिस ने छह नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले को लेकर बभनगांवा गांव निवासी डिप्टी साह के पुत्र भरत साह ने परसा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी.

दर्ज प्राथमिकी में भरत साह ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर कई बार पंचायत की जा चुकी है. इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका. इसी मामले को लेकर दोबारा पंचायत हो रही थी. इसी दौरान आरोपित एकजुट होकर वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से हमला कर दिया.

हमले में भरत साह के साथ मारपीट की गयी, जिससे उन्हें चोटें आयीं. घटना के बाद उन्होंने परसा थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

छह नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस

पीड़ित के आवेदन के आधार पर परसा थाना पुलिस ने छह नामजद आरोपितों समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, आवेदन में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.

पुलिस घटना में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: तेज प्रताप यादव की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र, बोले- यहां वीआईपी कल्चर चल रहा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >