नयी दिल्ली में सड़क हादसे में मांझी के युवक की मौत

मांझी नगर पंचायत के मियांपट्टी निवासी धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा उर्फ अतन (उम्र 35 वर्ष) की बुधवार की रात नयी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी.

मांझी. मांझी नगर पंचायत के मियांपट्टी निवासी धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा उर्फ अतन (उम्र 35 वर्ष) की बुधवार की रात नयी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक मायापुरी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी पूरी करने के बाद साइकिल से नगली डेयरी स्थित अपने क्वार्टर लौट रहे थे. इसी दौरान एक कार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों के रुदन-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया और मांझी के मियांपट्टी में मातम पसर गया. मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है. मृतक के भाई भीम कुशवाहा ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ नयी दिल्ली के नगली डेयरी इलाके में रहते थे. धर्मेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे. उनके परिवार में पत्नी सुशीला देवी, तीन वर्ष का एक पुत्र तथा पांच और आठ वर्ष की दो पुत्रियां हैं. दिल्ली में मौजूद मृतक के बड़े भाई कृष्णा कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार की शाम तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी और दाह संस्कार दिल्ली में ही किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >