स्कॉर्पियो की ठोकर से युवक की हुई मौत

थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच 73 पर छपिया बिंद टोली के पास स्कार्पियो की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी है.

तरैया.

थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच 73 पर छपिया बिंद टोली के पास स्कार्पियो की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक छपिया बिंद टोला निवासी शिवजी प्रसाद के 31 वर्षीय पुत्र बलिराम कुमार प्रसाद है. जानकारी के अनुसार बलिराम प्रसाद रात्रि में तिलक समारोह से खाना खाकर लौट रहा था. सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने ठोकर मार कर मसरख की तरफ फरार हो गया. बलिराम प्रसाद के सिर व चेहरे पर गंभीर जख्म के निशाना थे. घटना के कुछ देर के बाद ग्रामीणों व परिजनों को दुर्घटना की जानकारी हुई. घायलवस्था में परिजन लेकर अस्पताल को निकले तबतक मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक की पत्नी मंजू देवी,मां चिंता देवी,बच्चे अमन,अंशु,आंशिका का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक छह भाइयों में सबसे बड़ा था. घटना के बाद श्रीराम प्रसाद, श्रीभगवान प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद,दशरथ प्रसाद,रविन्द्र प्रसाद समेत परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम व तरैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आक्रोशितों को समझा बुझाकर जाम हटवाया गया. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को छपरा सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >