बेटा सुधर जाए, इसलिए थाने लाए थे माता-पिता… वहीं फांसी लगाकर युवक ने खत्म कर ली जिंदगी

Bihar News: सारण जिले के परसा थाना परिसर में मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवक ने वेटिंग रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक को उसके माता-पिता सुधार की नीयत से थाने लेकर आए थे, लेकिन कुछ ही घंटों में यह प्रयास एक दर्दनाक हादसे में बदल गया.

Bihar Suicide News: सारण जिले के परसा थाना परिसर से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है. एक 19 वर्षीय युवक ने थाने के वेटिंग रूम में ही दरी की कोर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी पिंटू कुमार सिंह के छोटे बेटे शुभम कुमार के रूप में हुई है. शुभम को उसके माता-पिता स्वयं थाने लाए थे, इस उम्मीद में कि पुलिस की सख्ती से वह सुधर जाएगा. लेकिन कुछ ही घंटों बाद बेटे की लाश देख माता-पिता का सपना चकनाचूर हो गया.

सुधारने के लिए थाना लेकर पहुंचे थे माता-पिता

मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे शुभम के माता-पिता उसे लेकर परसा थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया है, घर में आए दिन झगड़ा करता है, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं. इस वजह से वे चाहते थे कि पुलिस उसे कुछ समय के लिए हिरासत में रखे या डराए, ताकि वह सुधर जाए.

पुलिस ने युवक को थाने के प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग रूम) में बैठा दिया और माता-पिता वापस चले गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम उस वक्त गिड़गिड़ा कर अपने माता-पिता से उसे घर ले चलने की बात कर रहा था. लेकिन परिवार के लोग सख्ती के मूड में थे और वहीं छोड़कर चले गए.

दरी की फटी हुई कोर से लगा ली फांसी

कुछ ही समय बाद जब पुलिसकर्मी वेटिंग रूम में पहुंचे तो देखा कि शुभम दरी की फटी हुई कोर से बनी रस्सी से खिड़की की घुंडी में लटक रहा था. पुलिस ने तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया. परसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

हाल ही में जेल से छूटकर आया था युवक

मृतक के पिता पिंटू सिंह ने बताया कि शुभम हाल ही में जेल से छूटकर आया था. जेल से लौटने के बाद वह घर में नहीं टिकता था, अक्सर अपने दोस्तों के साथ असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुभम के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज हैं, लेकिन विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

Also Read: बिहार वालों के लिए खुशखबरी! अब बरसात में भी नहीं होगी बालू की कमी, जानिए सरकार की पूरी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >