मांझी कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय सूअर पालन प्रशिक्षण शुरू

सूअर पालन की ओर ग्रामीण युवक एवं युवतियों का रुझान बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में सूअर पालन विषय पर पॉच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

मांझी. सूअर पालन की ओर ग्रामीण युवक एवं युवतियों का रुझान बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में सूअर पालन विषय पर पॉच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ संजय कुमार राय, विशेषज्ञ उद्यान डॉ जितेन्द्र चंदोला, डॉ जीर विनायक, डॉ विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में केवीके के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ संजय कुमार राय ने सभी युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में विस्तृत में बताया. साथ ही इस प्रशिक्षण को पूर्ण करने के बाद अपने क्षेत्र में इसको आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सुअर पालन की वैज्ञानिक जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है. प्रशिक्षण के पहले दिन कृषि वैज्ञानिकों ने सुअर पालन के महत्व, उन्नत नस्लों के चयन, आवास प्रबंधन, संतुलित आहार, रोग नियंत्रण एवं टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी. वैज्ञानिकों ने बताया कि सूअर पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. डॉ जितेन्द्र चंदोला ने भी प्रशिक्षण के पॉच दिवसीय रूप रेखा के बारे में विस्तृत में जानकारी दी. इस प्रशिक्षण में मुजफ्फरपुर, बेगूसराय के कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों एवं सारण जिले के विभिन्न पशु पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. डॉ सुषमा टम्टा, डॉ जीर विनायक व डॉ विजय कुमार ने भी प्रशिक्षण में अपने विचार रखे. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सारण जिले के मांझी, रिवीलगंज, गड़खा व अमनौर प्रखंड से राजबली राम, रविन्द्र राम, जयप्रकाश मांझी, रंजन कुमार राम, अनिल कुमार राम, अजीत कुमार मांझी, मिथिलेश कुमार राम, रामावती देवी, मुन्नी कुंवर सहित कुल 40 युवक एवं युवतियां भाग ले रहे है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी से अमितेश कुमार गौरव, रामा रंजन, राकेश कुमार, उमाशंकर कुमार, अवनीश पांडेय, संतोष कुमार ने अपना सहयोग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >