छपरा : गुजरात के उद्योगपति पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में अभियोजन द्वारा एक साक्ष्य को गवाही हेतु प्रस्तुत किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओमप्रकाश गुप्ता के न्यायालय में चल रहे हिंगोरा अपहरण मामले के सत्रवाद संख्या 283/14 और 404/15 में अपर लोक अभियोजक रामनारायण प्रसाद ने गवाह के रूप में इलाहाबाद बैंक के अवकाश प्राप्त अधिकारी शंभु नाथ झा को कोर्ट में प्रस्तुत किया.
घटना के वक्त हाजीपुर स्थित इलाहाबाद बैंक में कार्यरत श्री झा ने घटना को लेकर किसी भी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की. एपीपी श्री प्रसाद एवं उनके सहायक समीर मीरा ने जहां गवाह का परीक्षण किया, वहीं बचाव पक्ष द्वारा गवाह का प्रति परीक्षण किया गया. न्यायाधीश ने अगले साक्ष्य हेतु 16 नवंबर की तिथि निर्धारित की है. वहीं मामले में आरोपितों द्वारा कोर्ट में पैरवी की गयी.
