जहां मिलेगी अवैध शराब भट्ठी, वहां के थानाध्यक्ष होंगे दंडित: एसपी

छपरा (सारण) : अवैध शराब बनाने व बेचने का धंधा जिस क्षेत्र में उजागर होगा, वहां के थानाध्यक्ष दंडित किये जायेंगे. उक्त बातें पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में गुरुवार को कहीं. एसपी ने कहा कि राज्य सरकार के मद्य निषेध लागू करने के निर्देशों का हर […]

छपरा (सारण) : अवैध शराब बनाने व बेचने का धंधा जिस क्षेत्र में उजागर होगा, वहां के थानाध्यक्ष दंडित किये जायेंगे. उक्त बातें पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में गुरुवार को कहीं. एसपी ने कहा कि राज्य सरकार के मद्य निषेध लागू करने के निर्देशों का हर हाल में अक्षरश: पालन करें. उन्होंने जिले में अवैध शराब के धंधे के खिलाफ चलाये गये अभियान की समीक्ष की.

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया है, उन क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाये. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को शराब, रूपया या अन्य सामान बांटने वालों पर कड़ी नजर रखे. ऐसा करते पकड़े जाने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल नियमानुकूल कार्रवाई करें. उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष हिदायत दी. रात्रि गश्ती, संध्या गश्ती करने तथा लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा जेल से जमानत पर रिहा होने वाले अपराधियों की गतिविधियों की जांच करने का निर्देश दिया.

बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार, नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभय कुमार, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, शशि कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, जयप्रकाश समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >