सोनपुर में हथियारों से लैस डकैतों ने दो घरों पर बोला धावा

डकैती के दौरान ससुर-बहू की हत्या दो गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-पटना पथ को किया जाम सोनपुर(सारण) : सोनपुर थाने के बाकरपुर गांव में मंगलवार की मध्य रात 20 से अधिक डकैतों ने दो घरों में भीषण डाका डाला और विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों पर […]

डकैती के दौरान ससुर-बहू की हत्या

दो गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर
आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-पटना पथ को किया जाम
सोनपुर(सारण) : सोनपुर थाने के बाकरपुर गांव में मंगलवार की मध्य रात 20 से अधिक डकैतों ने दो घरों में भीषण डाका डाला और विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठी, डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग खड़े हुए. डकैतों द्वारा जिन दो लोगों की हत्या की गयी है, उनमें बाकरपुर निवासी दीना सिंह व उसकी पुत्रवधू संजु देवी शामिल हैं.
वहीं, घायलों में दीना सिंह का पुत्र कन्हैया सिंह व दीना सिंह की पत्नी पार्वती देवी शामिल हैं, जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. महिला की स्थति नाजुक बनी हुई है.
उधर, घटना के बाद पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया और छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर बाकरपुर मंदिर के समीप टायर जला कर लगभग 10 घंटे तक जाम रखा. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की गश्ती टीम को सूचना देने के बाद भी पुलिस ने डकैतों का पीछा नहीं किया.
इसी बीच सारण एसपी सत्यवीर सिंह भी अहले सुबह घटनास्थल पर पहुंच गये. प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को घंटों मनाने का प्रयास किया, मगर आक्रोशित लोग मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. दिन के 10 बजे एसपी श्री सिंह उग्र लोगों को मनाने पर सफल हुए, तब जाकर जाम हट सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >