अवैध स्पिरिट के साथ दो धंधेबाज धराये

पुलिस की गिरफ्त से चार वर्ष पहले फरार अरविंद सिंह पकड़ाया अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन पूरब टोला गांव में शनिवार को पुलिस द्वारा हुई छापेमारी के दौरान छह ड्रम (बारह सौ लीटर) कच्ची स्पिरिट बरामद के मामले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि सीडीपीओ, मढ़ौरा, […]

पुलिस की गिरफ्त से चार वर्ष पहले फरार अरविंद सिंह पकड़ाया

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन पूरब टोला गांव में शनिवार को पुलिस द्वारा हुई छापेमारी के दौरान छह ड्रम (बारह सौ लीटर) कच्ची स्पिरिट बरामद के मामले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष
रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि सीडीपीओ, मढ़ौरा, अशोक कुमार सिंह द्वारा
गठित टास्क फोर्स टीम की छापेमारी के दौरान छह ड्रम (12 सौ लीटर) कच्ची स्पिरिट के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जो उसी गांव के वीरेंद्र सिंह एवं अरविंद सिंह हैं. अरविंद सिंह पर आधा दर्जन थानाें में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं तथा हाजीपुर से पुलिस कस्टडी से चार साल से फरार चल रहा था.
इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उक्त गठित टास्क फोर्स टीम में थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, तरैया थानाध्यक्ष अजय पासवान, मढ़ौरा थाने के एसआइ मोहम्मद खलील, मनोज कुमार, सुनील कुमार समेत कई पुलिसकर्मी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >