कन्हैया की जमानत पर भाकपा ने जताया हर्ष

छपरा : सीपीआइ की जिला पर्षद इकाई ने मंजर रिजवी भवन में बैठक आयोजित कर जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया को दिल्ली हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर प्रसन्नता का इजहार किया एवं इसे असत्य पर सत्य की विजय बताया. बैठक में कहा गया कि कन्हैया को आखिरकार न्याय मिला एवं वीडियो फुटेज फोरेंसिक जांच […]

छपरा : सीपीआइ की जिला पर्षद इकाई ने मंजर रिजवी भवन में बैठक आयोजित कर जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया को दिल्ली हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर प्रसन्नता का इजहार किया एवं इसे असत्य पर सत्य की विजय बताया. बैठक में कहा गया कि कन्हैया को आखिरकार न्याय मिला एवं वीडियो फुटेज फोरेंसिक जांच में झूठ निकला.
कन्हैया के देश विरोधी नारे लगाने का कोई सबूत नहीं मिलने पर जेएनयू परिसर में आये बाहरी तत्वों की अविलंब गिरफ्तार किये जाने की मांग की गयी. दिल्ली पुलिस को मामले में विफल बताया गया. बैठक में जिला सचिव रामबाबू सिंह, चुल्हन प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, महेंद्र प्रभाकर, अब्दुल हकीम, सुरेश वर्मा, मैनेजर प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >