छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा में बरात के दौरान आॅर्केस्ट्रा पार्टी से मनपसंद गीत गाने के लिए फरमाइश करने पर बराती और स्थानीय नागरिक आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस दौरान कई बराती व ग्रामीण चोटिल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर सबसे पहले नगर थाने की पुलिस पहुंची. बाद में मुफस्सिल थाने की भी पुलिस आयी.
फरमाइशी गीत के विवाद में बराती-ग्रामीण भिड़े
छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा में बरात के दौरान आॅर्केस्ट्रा पार्टी से मनपसंद गीत गाने के लिए फरमाइश करने पर बराती और स्थानीय नागरिक आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस दौरान कई बराती व ग्रामीण चोटिल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर सबसे पहले नगर […]

घटना बुधवार की रात की है. पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका.
बताया जाता है कि घेघटा में आयी बरात के जनवासे में आॅर्केस्ट्रा पार्टी का नृत्य चल रहा था. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने एक भोजपुरी गीत गाने के लिए आॅर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों से फरमाइश की. बरातियों द्वारा फरमाइशी गीत गाने से कलाकारों को मना कर दिया गया.
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और मारपीट होने लगी. बरातियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मारपीट के कारण बरात में भगदड़ मच गयी. अधिकतर बराती भाग खड़े हुए. पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका. इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है. इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है.