अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त, चार धराये

अवैध शराब बनाने तथा बेचनेवालों के खिलाफ सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में नगर एवं भगवान बाजार थाने की पुलिस ने मंगलवार को दियारा क्षेत्र में महा अभियान चलाया. रिविलगंज थाना क्षेत्र के डिलिया रहीमपुर बीन टोलिया दियारा क्षेत्र में चलायी जा रहीं अवैध शराब की करीब एक सौ भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. […]

अवैध शराब बनाने तथा बेचनेवालों के खिलाफ सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में नगर एवं भगवान बाजार थाने की पुलिस ने मंगलवार को दियारा क्षेत्र में महा अभियान चलाया.

रिविलगंज थाना क्षेत्र के डिलिया रहीमपुर बीन टोलिया दियारा क्षेत्र में चलायी जा रहीं अवैध शराब की करीब एक सौ भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. चार धंधेबाज मौके पर गिरफ्तार किये गये. पुलिस ने 500 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब जब्त की. करीब पांच हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब को पुलिस ने नष्ट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >