निष्कासित किये गये नौ परीक्षार्थी

इंटर परीक्षा. मुन्ना भाइयों पर आयी शामत, नहीं चली नकलचियों की एक भी कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच हुई परीक्षा छपरा (सारण) : मुन्ना भाइयों के लिए मंगलवार इंटरमीडिएट की परीक्षा में अमंगल साबित हुआ. परीक्षा के दौरान मंगलवार को दोनों पालियों में नकलचियों की एक नहीं चली. प्रशासन की सख्ती नकलचियों पर भारी पड़ी. […]

इंटर परीक्षा. मुन्ना भाइयों पर आयी शामत, नहीं चली नकलचियों की एक भी
कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच हुई परीक्षा
छपरा (सारण) : मुन्ना भाइयों के लिए मंगलवार इंटरमीडिएट की परीक्षा में अमंगल साबित हुआ. परीक्षा के दौरान मंगलवार को दोनों पालियों में नकलचियों की एक नहीं चली. प्रशासन की सख्ती नकलचियों पर भारी पड़ी. इस दौरान कदाचार के आरोप में नौ परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया.
पहली पाली में संगीत तथा दूसरी पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा हुई. पहली पाली में छात्रों की संख्या उन केंद्रों पर नगण्य रही, जहां पुरुषों का केंद्र था. लेकिन, महिला परीक्षार्थियों वाले केंद्रों पर उपस्थिति अच्छी देखी गयी.
लगातार जांच के बावजूद कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने नकल करने की हिम्मत जुटायी. इसकी वजह से वे प्रशासन के हत्थे चढ़ गये. जिले के 57 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आयोजित परीक्षा के दौरान छपरा में छह तथा सोनपुर में तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया. सदर एसडीओ सुनील कुमार ने जिला स्कूल, रामजयपाल कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज समेत दर्जन भर से अधिक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.
सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. सदर अंचल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने जगलाल राय कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. सैयद महमूद गर्ल्स स्कूल पर पुअनि शाहिद हुसैन सुरक्षा कार्य में लगातार डटे रहे.
शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, यातायात प्रभारी नीलमणि रंजन लगातार सक्रिय रहे. पुलिस की सक्रियता से मंगलवार को शहर में जाम पूरी तरह नियंत्रण में रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >