ताड़ी के विवाद में चाकू मार कर ले ली जान

परसा : थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में ताड़ी को लेकर हुए विवाद में एक अपराधी ने पासी को चाकू से वार कर घटनास्थल पर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया. मृतक पासी डेरनी थाने के पोझी गांव निवासी योगेंद्र चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र भोला पासवान बताया जाता है. घटना की […]

परसा : थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में ताड़ी को लेकर हुए विवाद में एक अपराधी ने पासी को चाकू से वार कर घटनास्थल पर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया. मृतक पासी डेरनी थाने के पोझी गांव निवासी योगेंद्र चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र भोला पासवान बताया जाता है.
घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष राजरूप राय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच घटना कि जानकारी ली और शव को कब्जे में कर लिया. घटना की खबर मिलते ही पिता योगींद्र चौधरी, पत्नी सुनीता देवी, पुत्री सीमा, चंदा, ममता, पुत्र विनय प्रिंस, अमन, प्रियांशु, तथा भाइयो का रो-रो कर बुरा हाल था.
ताड़ी बेच कर करता था परिवार का पोषण : पिता ने बताया कि भोला विशुनपुरा गांव में आठ वर्षों से ताड़ के पेड़ से निकाली ताड़ी बेच कर परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा है.
मृतक के पीछे पत्नी और चार पुत्र और तीन पुत्री है. उनका पालन-पोषण ताड़ी बेच कर करता था. ताड़ी पीने को लेकर हुए विवाद में एक अपराधी ने चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि ताड़ी को लेकर हत्या हुई है. शव को कब्जे में कर लिया गया है. परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >