जन सरोकार के कार्यों में पुलिस अधिकारी सहभगिता बढ़ाएं : एसपी

छपरा (सारण) : जन सरोकार से जुड़े कार्यों में पुलिस पदाधिकारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. आम जनों के साथ मित्रवत संबंध बनाएं. उक्त बातें एसपी सत्यवीर सिंह ने पुलिस केंद्र में बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह का उद्घाटन करते हुए कहीं. उन्होने कहा कि जिला स्तर पर पहली बार बिहार पुलिस […]

छपरा (सारण) : जन सरोकार से जुड़े कार्यों में पुलिस पदाधिकारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. आम जनों के साथ मित्रवत संबंध बनाएं. उक्त बातें एसपी सत्यवीर सिंह ने पुलिस केंद्र में बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह का उद्घाटन करते हुए कहीं. उन्होने कहा कि जिला स्तर पर पहली बार बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया गया, जो काफी सफल व सार्थक सिद्ध हुआ है.

इस आयोजन की सफलता से मिले अनुभव के आधार पर अगले वर्ष और बेहतर आयोजन किया जायेगा. उन्होंने हर थाना स्तर पर बिहार पुलिस सप्ताह मनाये जाने की जरूरतों पर बल दिया और कहा कि जनता से जुड़ने और जन सरोकार के कार्यों में सहभागिता बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को और अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है. सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक तथा खेल-कूद जैसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

समाज के प्रबुद्ध वर्ग, छात्रों, युवाओं, व्यवसायियों के साथ मेल-जोल बढ़ाये. मित्रवत व्यवहार रखें. उन्होने कहा कि अच्छे लोगों से पुलिस की मित्रता ही असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए कारगर हथियार है. इस अवसर पर एसपी श्री सिंह ने वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगित, वॉलीबाल प्रतियोगिता, फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं तथा प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक वितरण किया. पुरस्कार वितरण सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष तथा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार के द्वारा भी किया गया.

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.पीसी विज्ञान कालेज की छात्रा विनिता एवं अंजली ने स्वागत गान पेश किया. सुष्मिता ने देशभक्ति गीत ‘देश मेरा रंगीला’ पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया. अभिषेक गौतम आदि समेत अन्य कलाकारों की गायिकी को सराहा गया. इस अवसर पर भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद यादव, सदर पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, मुफ्फसिल पुलिस निरीक्षक शशि कुमार चौधरी, पुलिस निरीक्षक धमेंद्र भारती, खैरा थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, सहाजितपुर थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, सारजेंट मेजर राजेश कुमार सिंह, यातायात प्रभारी नीलमणी रंजन, प्रो योगेंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद थे. समारोह का संचालन विभूति नारायण शर्मा ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >