सोनपुर : यह तसवीर सोनपुर स्टेशन का है. इन दिनों यात्रियों की जुबान पर इसी सफाई की चर्चा रह रही है. कभी जिस स्टेशन पर गंदगियों का अंबार लगा रहता था, वह इन दिनों चकाचक दिखता है. सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनोज कुमार अग्रवाल की जांच के कारण स्टेशन की सफाई होने से इसकी खूबसूरती बढ़ी है.
चार प्लेटफॉर्मों वाले इस स्टेशन पर नल, शौचालय और पटरियों पर कहीं भी गंदगियों का अंबार नही दिखता है. गंदगी फैलाने वालों यात्रियों से सख्ती से जुर्माना वसूला जाता हैं, जिस कारण कोई भी यात्री गंदगी फैलाने की हिमाकत नहीं करता है. रेलवे के वेंडर भी बेचने वाले सामान के साथ यात्रियों को लिफाफा देते हैं और यात्रियों से लिफाफा में बेकार सामान को रखकर कूड़ेदान में फेकने की अपील करते हैं.
