बेहतर काम के लिए सम्मानित हुए एसपी
छपरा (सारण) : अपराध नियंत्रण, बेहतर नागरिक सुरक्षा प्रदान करने, विधि-व्यस्था संधारण में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह को डीजीपी पीके ठाकुर ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. परसा के स्वर्ण आभूषण व्यवसायी अपहरण कांड तथा छपरा शहर के दर्शन नगर से हुए शुभम अपहरण कांड एवं […]
छपरा (सारण) : अपराध नियंत्रण, बेहतर नागरिक सुरक्षा प्रदान करने, विधि-व्यस्था संधारण में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह को डीजीपी पीके ठाकुर ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.
परसा के स्वर्ण आभूषण व्यवसायी अपहरण कांड तथा छपरा शहर के दर्शन नगर से हुए शुभम अपहरण कांड एवं डोरीगंज निर्माणाधीन पुल पर हुए नक्सली हमले के उदभेदन, कुख्यात इनामी शूटर बूचन शर्मा की गिरफ्तारी समेत दो दर्जन महत्वपूर्ण कांडों के उद्भेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे सारण की पुलिस टीम को दिया है और कहा कि सभी पुलिसकर्मियों के ईमानदारी व निष्ठापूर्वक किये गये कार्यों के बदौलत यह सम्मान मिला है जो पुलिस टीम के लिए गौरव व सम्मान की बात है.
कई पुलिसकर्मी सम्मानित : जिले के करीब एक दर्जन पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक तथा सअनि एवं पुलिसकर्मी भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किये गये है. नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किये जायेंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा यह सम्मान 26 फरवरी को दिया जायेगा. इसके अलावा पुअनि अमरजीत कुमार, संतोष कुमार, अरविंद कुमार समेत दर्जनाधिक पुलिस पदाधिकारियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा. बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों को राज्य पुलिस मुख्यालय के स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है.