शिक्षक के तबादले के विरोध में किया हंगामा

दरियापुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भेटवलिया में एक शिक्षक के स्थानांतरण को लेकर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में ताला जड़ विरोध जताया. इस संबंध में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षक आफताब आलम का स्थानांतरण स्कूल के ही एक शिक्षक के इशारे पर बीइओ ने कर दिया है. जब तक शिक्षक आफताब आलम […]

दरियापुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भेटवलिया में एक शिक्षक के स्थानांतरण को लेकर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में ताला जड़ विरोध जताया. इस संबंध में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षक आफताब आलम का स्थानांतरण स्कूल के ही एक शिक्षक के इशारे पर बीइओ ने कर दिया है.

जब तक शिक्षक आफताब आलम का पुन: इस विद्यालय में पदस्थापना नहीं किया जायेगा, तब तक स्कूल में ताला लगा रहेगा. इस हंगामे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस विद्यालय पहुंच कर छात्र-छात्राओं को समझाया. इस संबंध में बीइओ सत्यनारायण पासवान ने बताया कि विद्यालय में कुछ शिक्षकों द्वारा राजनीति की जा रही है. इस कारण विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >