स्कूलों में प्रार्थना के समय बच्चे लगायेंगे शराबबंदी का नारा

डीएम दीपक आनंद ने मध निषेध अभियान के तहत मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला संचालन समिति की बैठक के दौरान सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना के समय मध निषेध के संकल्प के साथ-साथ मध निषेध से संबंधित नारे लगवाने का निर्देश डीइओ व शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने एक अप्रैल […]

डीएम दीपक आनंद ने मध निषेध अभियान के तहत मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला संचालन समिति की बैठक के दौरान सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना के समय मध निषेध के संकल्प के साथ-साथ मध निषेध से संबंधित नारे लगवाने का निर्देश डीइओ व शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने एक अप्रैल से जिले में देशी एवं मशालेदार शराब के पूर्णत: बिक्री पर प्रतिबंध के प्रति संकल्प व्यक्त करते हुए जनता में जागरूकता लाने एवं सामाजिक सहयोग की जरूरत जतायी.
डीएम ने इसके तहत विद्यालय सह अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम संवाद कार्यक्रम, सांस्कृतिक जागरूकता अभियान, सरकार द्वारा निर्धारित तालिका कराने का निर्देश दिया. विद्यालय सह अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों के माध्यम से एक संकल्प पत्र उनके अभिभावकों से भरवाने का निर्देश दिया जिसमें संकल्प पत्र इलेक्सन मूड में हो.
शराबबंदी के लिए होगी छापेमारी : डीएम ने नव पदस्थापित उत्पाद अधीक्षक रेणु सिन्हा को निर्देश दिया कि व्यापक छापेमारी चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. वहीं, एएसपी सत्यनारायण कुमार को निर्देश दिया कि एक मार्च से नदियों में गश्ती कराने का काम करें.
वहीं, डीएम ने प्रखंडस्तरीय एवं पंचायतस्तरीय संचालन समिति की बैठक भी 26 फरवरी तक कराने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि इस अभियान को हल्के में न ले. पूरी गंभीरता एवं मनोयोग से कार्यक्रम की जरूरत है. बैठक में डीइओ चंद्रकिशोर प्रसाद यादव, डीपीआरओ बीके शुक्ला व अन्य साक्षरता कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >