12 घंटे विलंब से चली राजधानी एक्सप्रेस

छपरा : डिब्रुगढ़ से नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस का शनिवार की रात दस घंटे विलंब से परिचालन हुआ. इस वजह से रात भर यात्री परेशान रहे. छपरा जंक्शन पर ट्रेन की प्रतिक्षा में यात्री बार-बार पूछताछ काउंटर का चक्कर लगाते रहे. शाम को ट्रेन के चार घंटे विलंब से आने की सूचना […]

छपरा : डिब्रुगढ़ से नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस का शनिवार की रात दस घंटे विलंब से परिचालन हुआ. इस वजह से रात भर यात्री परेशान रहे. छपरा जंक्शन पर ट्रेन की प्रतिक्षा में यात्री बार-बार पूछताछ काउंटर का चक्कर लगाते रहे.
शाम को ट्रेन के चार घंटे विलंब से आने की सूचना मिली. बाद में दो घंटे का समय और बढ़ गया और धीरे-धीरे ट्रेन 12 घंटे लेट हो गयी. रेलवे के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डिब्रुगढ़ से नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस का कोकड़ाझार से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच मार्ग परिवर्तन कर परिचालन किये जाने के कारण विलंब हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >