युवक की गोली मार कर हत्या

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त जांच में जुटी पुलिस शरीर पर है जगह-जगह कटे का निशान जलालपुर : कोपा थाना क्षेत्र के कुमना-बरेजा ग्रामीण सड़क पर स्थित ददरी पुल के पास 18 वर्षीय एक युवक की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी तथा शव को पुल के नीचे फेेंक दिया. घटना की जानकारी […]

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

जांच में जुटी पुलिस
शरीर पर है जगह-जगह कटे का निशान
जलालपुर : कोपा थाना क्षेत्र के कुमना-बरेजा ग्रामीण सड़क पर स्थित ददरी पुल के पास 18 वर्षीय एक युवक की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी तथा शव को पुल के नीचे फेेंक दिया. घटना की जानकारी पुलिस को तब हुई, जब स्थानीय ग्रामीण रविवार की सुबह शौच करने गये. ग्रामीणों द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि अहले सुबह ग्रामीण शौच के लिए पुल के समीप गये, तो युवक का शव देखा. उसका शरीर खून से लथपथ था. शरीर पर जगह-जगह कटे का निशान भी था. देखते-ही-देखते शव के समीप देखनेवालों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को अपराधियों द्वारा एक गोली ललाट पर मारी गयी है,
जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं, युवक के पास से एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है. पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के अनुसार, जल्द ही घटना का उद्भेभदन कर लिया जायेगा. इस घटना को लेकर आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चा है. जितनी मुंह, उतनी बातें कही जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >