दुकानदारों से मारपीट के विरोध में बंद रहीं दुकानें

लूटपाट का भी व्यवसायियों ने लगाया आरोप पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार तीन दुकानदार पीएमसीएच रेफर जांच में जुटी पुलिस मकेर : थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जनता बाजार के जगदंबा ज्वेलर्स, खुशी टेलीकॉम एवं जगदंबा सीड की दुकान पर शनिवार की रात सात बजे हथियार एवं लाठी-डंडे से लैस होकर दर्जनों की संख्या […]

लूटपाट का भी व्यवसायियों ने लगाया आरोप

पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
तीन दुकानदार पीएमसीएच रेफर
जांच में जुटी पुलिस
मकेर : थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जनता बाजार के जगदंबा ज्वेलर्स, खुशी टेलीकॉम एवं जगदंबा सीड की दुकान पर शनिवार की रात सात बजे हथियार एवं लाठी-डंडे से लैस होकर दर्जनों की संख्या में बदमाश पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. इसमें तीनों दुकानों के मालिक मिथिलेश साह, राकेश साह एवं कृष्णा साह जख्मी हो गये. बीच-बचाव करने पहुंचे वकील राय भी जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे.
थानाध्यक्ष ने चारों घायलों का स्वास्थ्य केंद्र परसा में भरती कराया, जहां डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मिथिलेश साह, राकेश साह एवं कृष्णा साह को पीएमसीएच रेफर कर दिया. पुलिस को दिये बयान में घायल कृष्णा साह ने बताया कि शनिवार की रात्रि सात बजे अमनौर थाने में लच्छीकैतुका गांव के विनोद सिंह, रंजीत सिंह, मनोज सिंह, बलिस्टर सिंह, बजरंगी सिंह, विनय सिंह एवं सात से आठ अज्ञात लोग बाइक से बंदूक, कट्टा, लाठी लेकर मेरी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए काउंटर की चाबी की मांग की. नहीं देने पर मुझे स्टिक से मार कर जख्मी कर दिया.
जब मैं दुकान के पीछे घर की ओर भागा, तब तक मेरे दोनों भाई भी पहुंचे. इन सभी ने मिल कर मेरे दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी. मेरे काउंटर से 35 हजार नकद निकाल लिये एवं घर में घुस कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर घर में लूटपाट कर लाखों रुपये के जेवरात लेकर भाग गये. इस घटना को लेकर रविवार की सुबह बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं. व्यवसायियों की मांग थी कि पुलिस घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करें. इसको लेकर बाजार में व्यवसायी, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ पुलिस ने बैठक करायी, जहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया. तब दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते
हुए आरोपित रंजीत सिंह, बलिस्टर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >