विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता रैली

छपरा (सारण) : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शहर में गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गयी तथा शिविर लगाकर नि:शुल्क कैंसर के उपचार के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गयी. रैली का शुभारंभ सदर एसडीओ सुनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की. इस अवसर एसडीओ ने […]

छपरा (सारण) : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शहर में गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गयी तथा शिविर लगाकर नि:शुल्क कैंसर के उपचार के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गयी. रैली का शुभारंभ सदर एसडीओ सुनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की. इस अवसर एसडीओ ने धुम्रपान, मदिरापान नहीं करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन के कारण कैंसर की बीमारी अधिक बढ रही है.

रैली में युवकों ने नारा लगाया कि गुटखा खाओ, गाल -गलाओ, हम सब का है एक ही नारा, कैंसर मुक्त हो देश हमारा. इस अवसर पर आदित्य अग्रवाल, अजय गोयनका, संदीप मिश्रा, विशाल जगनानी, अमित बजाज आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >