ग्रामीणों ने उठाया राशि गबन का मामला
छपरा (सदर) : डीएम दीपक आनंद के जनता दरबार में गुरूवार को 215 मामलों की सुनवाई हुई. दर्जनों शिकायतों का निबटारा मौके पर किया गया.साथ ही विभिन्न मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर कार्रवाई का निर्देश सोनपुर के खरीका निवासी जोधन साई ने अपने परिजन की मार्च 2015 में ठनका गिरने के मामले में अबतक क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने की शिकायत मिली तो मकेर की मंजू देवी, सीता देवी ने एक धूर भी जमीन नहीं होने की बात कहते हुए सरकारी जमीन में अपना जीवन बसर करने की बात कही.
जिसपर डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. माझी थाना क्षेत्र के लगुनी के विनय कुमार ने आदर्श मध्य विद्यलाय के काशीनाथ राम पर विद्यलाय के शैक्षणिक वर्ष 13-14 एवं 15 के पोषाक, छात्रवृति एवं मध्याहन भोजन की राशि के गबन का आरोप लगाया. जिसपर डीएम ने डीपीओ स्थापना को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया.
एसएसटी अत्याचार व श्रम विभाग के 16-16 चेक वितरित : डीएम ने अनुसूचित जाति एवं जन जाति अत्याचार अधिनियम के तहत 16 लाभूकों को डीएम ने चेक का वितरण किया. वहीं बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार, सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 के तहत 15 श्रमिकों की स्वभाविक मृत्यु के उपरांत आश्रितों को साढे चार लाख, दुर्घटना में मृत एक श्रमिक के आश्रित को एक लाख अनुदान राशि स्वीकृत की गयी.
जो आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जायेगी.
मुख्यमंत्री सामर्थय योजना के तहत प्पपु कुमार राय मढौरा, अमरनाथ चौधरी मौना छपरा तथा सुजित कुमार साह पचपतरा को डीएम ने ट्राइ साइकिल उपलब्ध करायी. इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
