24 को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम छपरा में

छपरा (सदर) : पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बीके मिश्रा 24 फरवरी को छपरा आयेंगे. इस दौरान वे छपरा-गोरखपुर रेलखंड का गहन निरीक्षण करेंगे. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजीव यादव के अनुसार वार्षिक निरीक्षण के दौरान जीएम इस खंड पर पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों की बुनियादी सुविधाओं, यात्री सुविधाओं आदि का जायजा लेंगे. वहींपहलेजा दीघा पुल […]

छपरा (सदर) : पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बीके मिश्रा 24 फरवरी को छपरा आयेंगे. इस दौरान वे छपरा-गोरखपुर रेलखंड का गहन निरीक्षण करेंगे. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजीव यादव के अनुसार वार्षिक निरीक्षण के दौरान जीएम इस खंड पर पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों की बुनियादी सुविधाओं, यात्री सुविधाओं आदि का जायजा लेंगे.

वहींपहलेजा दीघा पुल शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा अपनी तीन ट्रेनोंका विस्तार पाटलिपुत्र जंकशन केलिए किया गया है. ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी. इसकेलिए समय सारणी भी निर्धारितकर दी गयी है. उधर, जीएम के छपरा आगमन को लेकर रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा अपने स्तर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. वार्षिक निरीक्षण को लेकर छपरा जंकशन के पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >