15 बीडीओ ने नहीं करायी आरक्षण रोस्टर की जांच
छपरा (सदर) : पंचायत आम निर्वाचन का आरक्षण रोस्टर का अब तक जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारियों से हस्ताक्षर नहीं कराने या प्रखंड संबंधित प्रस्तावों की जांच नहीं करानेवाले 15 प्रखंडों के बीडीओ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने पत्र भेजा है. साथ ही दो फरवरी से चार फरवरी तक हर हाल […]
छपरा (सदर) : पंचायत आम निर्वाचन का आरक्षण रोस्टर का अब तक जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारियों से हस्ताक्षर नहीं कराने या प्रखंड संबंधित प्रस्तावों की जांच नहीं करानेवाले 15 प्रखंडों के बीडीओ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने पत्र भेजा है. साथ ही दो फरवरी से चार फरवरी तक हर हाल में छपरा स्थित डीआरडीए सभागार में आहुत जिलास्तरीय कैंप में अपने सहयोगी कर्मियों एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर को कंप्यूटर व लैपटॉप लेकर आने का निर्देश दिया है.
पत्र में डीएम ने लिखा है कि अब तक आरक्षण के प्रस्ताव की जिला स्तर पर न तो जांच करायी गयी या जांच होने पर परिलक्षित त्रुटियों का निराकरण कर उन्हें पुन: जिले के वरीय पदाधिकारियों से हस्ताक्षर करा कर समर्पित नहीं किया गया. ऐसी स्थिति में तीन दिवसीय इस शिविर में अनुपस्थित होने के मामले को गंभीरता से लिया जायेगा.
इन प्रखंडों ने नहीं करायी है आरक्षण रोस्टर की जांच : जिन प्रखंडों के बीडीओ ने आरक्षण रोस्टर की जांच नहीं करायी है या त्रुटियों का निराकरण नहीं कराया है, उनमें मांझी, रिविलगंज, जलालपुर, नगरा, मशरक, इसुआपुर, तरैया, पानापुर, मकेर, परसा, गड़खा, दरियापुर, दिघवारा एवं सोनपुर के बीडीओ शामिल हैं. प्रेषित पत्र में डीएम ने यह भी लिखा है कि राज्य निर्वाचन आयोग, पटना द्वारा सारण जिले में आरक्षण के प्रस्ताव की जांच के लिए छह फरवरी की तिथि निर्धारित है. ऐसी स्थिति में हर हाल में प्रस्तावों की जांच एवं त्रुटियों का निराकरण चार फरवरी तक करना जरूरी है.