छपरा (सदर) : सारण प्रमंडल क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक 10 फरवरी को प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर की अध्यक्षता में होगी. बैठक में परमिट के लिए आवेदन, कंप्यूटर टाइप, समय सारणी सात प्रतियों में तथा मार्ग का नक्शा विहित शुल्क के चालान एवं अद्यतन कागजात को साथ लेकर बैठक में शामिल होने का निर्देश संबंधित वाहन मालिकों को दिया है.
संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकारी, सारण सच्चिदानंद चौधरी ने सभी संबंधित वाहनों के आपत्तिकर्ता के कागजात अधूरे होने पर स्वीकर नहीं करने तथा मान्य कागजात की मूल प्रतियां देने का निर्देश दिया है. बैठक में सारण, सीवान, गोपालगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी, बीएसआरटीसी के छपरा के प्रमंडलीय प्रबंधक, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर के प्रतिनिधि, आयुक्त, सारण के गोपनीय कोषांग, राज्य परिवहन आयुक्त एवं गैर सरकारी सदस्य शामिल होंगे.
