बीएलए की सूची उपलब्ध कराएं राजनीतिक दल

1 जनवरी, 2016 को अर्हता तिथि मान कर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम होगा शुरू छपरा (सदर) : सभी राजनीतिक दल प्रत्येक बूथ के लिए अविलंब बीएलए की नियुक्ति कर सूचना दें, जिससे मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेजी आये. प्रत्येक बूथ पर बूथ जागरूकता समूह का गठन बीएलओ के नेतृत्व में किया गया है, जिसमें उस […]

1 जनवरी, 2016 को अर्हता तिथि मान कर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम होगा शुरू

छपरा (सदर) : सभी राजनीतिक दल प्रत्येक बूथ के लिए अविलंब बीएलए की नियुक्ति कर सूचना दें, जिससे मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेजी आये. प्रत्येक बूथ पर बूथ जागरूकता समूह का गठन बीएलओ के नेतृत्व में किया गया है, जिसमें उस क्षेत्र में पंचायत सचिव तथा अन्य कर्मियों को शामिल किया गया है. अब तक 2467 मतदान केंद्रों के लिए बीजेपी ने मात्र 236 तथा जदयू ने 445 बीएलए की नियुक्ति की सूचना दी है.

आज से शुरू होगा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम : एक जनवरी, 2016 अर्हता तिथि मान कर 2 फरवरी, 2016 से पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होगा. निर्वाचक सूची के प्रारूप का प्रकाशन दो फरवरी को तथा दावा आपत्तियां दाखिल करने की अवधि दो फरवरी से 22 फरवरी तक होगी. फोटो निर्वाचक सूची का ग्राम सभा में वाचन सात फरवरी को तथा विशेष अभियान दिवस 24 तथा 21 फरवरी को निर्धारित किया गया है.

दावा आपत्तियों के निष्पादन की तिथि चार मार्च तथा निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 11 मार्च को होगा. दो फरवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों पर, प्रखंड कार्यालयों पर अनुमंडल एवं जिला मुख्यालयों में किया जायेगा.

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र छह, नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात, संशेधन के लिए प्रपत्र आठ तथा मतदान केंद्र परिवर्तन के लिए प्रपत्र आठ क सभी बीएलओ को पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जा रहा है. बैठक में सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा उपनिर्वाचन पदाधिकारी केके पाठक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >