छपरा : गंभीर रूप से बीमार होने के पश्चात इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भरती राजद के जिलाध्यक्ष बलागुल मोबीन से छपरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार ने दिल्ली में जाकर मुलाकात की. श्री सिंह ने अध्यक्ष श्री मोबीन का कुशल क्षेम होने के बाद उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की.
उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके इलाज के संबंध में जानकारी हासिल करने के साथ ही बेहतर चिकित्सा व सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि श्री मोबीन नवंबर से ही दिल्ली में इलाज के लिए एडमिट हैं. वहां उनका डायलिसिस किया जा रहा है. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति के स्थिर बने होने की बात कही है.
श्री मोबीन के इलाज के लिए प्रवास के दौरान ही पार्टी के जिलाध्यक्ष का चुनाव आयोजित हुआ एवं उनकी अनुपस्थिति में ही सर्वसम्मति से उन्हें लगातार पांचवी बार जिलाध्यक्ष चुना गया था.
