रामपुर ने सिसवा को हराया
मढ़ौरा : प्रखंड के जीडी पब्लिक स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट, औदालपट्टी नगरा का फाइनल रामपुर एवं सिसवा के बीच खेला गया. इसमें रामपुर की टीम के कप्तान मधुकांत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसमें टीम ने 16 ओवरों में 147 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी सिसवा की टीम मात्र 56 रन बना कर ऑल आउट हो गयी.
इससे रामपुर की टीम ने 91 रनों से जीत हासिल की. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि अमनौर भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा एवं आरके आरटीआइ के संस्थापक आरके सिंह थे. इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, दाया राय, विनोद सिंह, रंजीत सिंह, शशिकांत कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं, मैच के कमेंटेटर अविनाश जी थे. अतिथियों का स्वागत जीडी पब्लिक स्कूल के संचालक बबलू जी ने किया. मैच का शुभारंभ डॉ आरबी सिंह ने टॉस उछाल कर किया.
