मिनी ट्रक ने बाइक चालक को कुचल डाला
तरैया : थाने के गंडार पुल के समीप तरैय- मसरख एसएच 73 पर तीव्र गति से आ रहे टाटा 407 ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल डाला, जिससे घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी, वहीं मोटरसाइकिल पर सवार शिक्षिका व चालक के भगिना गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार तरैया के प्राथमिक विद्यालय, चैनपुर कि शिक्षिका व इसुआपुर के रामपुर अटौली निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी राधिका देवी बतायी जाती है,
जो अपने भाई बनियापुर थाने के मुसलिमपुर निवासी अरविंद कुमार राय के साथ तरैया बैक से पैसा निकल कर घर वापस लौट रही थी कि ट्रक ने गंडार पुल के समीप चालक समेत तीनों को कुचल डाला. शिक्षिका की भाई अरविंद कुमार राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गया. वहीं गंभीर रूप से घायल मृतक के भगिना व गोपालगंज के सिधवलिया निवासी मुकेश कुमार राय को गंभीरावस्था में पटना रेफर किया गया. घटना की सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस पहुंच कर घायल शिक्षिका व मुकेश को अस्पताल पहुंचायी तथा शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी.
