लघु सिंचाई गणना के लिए प्रशिक्षण कल

छपरा (सदर) : पंचम लघु सिंचाई गणना 2013-14 के लिए आगामी 30 जनवरी को सारण समाहरणालय में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए डीएम दीपक आनंद ने डीडीसी, तीनों अनुमंडलों के एसडीओ, जिला कृषि पदाधिकारी, लघु जल संसाधन के कार्यपालक अभियंता के सभी बीडीओ […]

छपरा (सदर) : पंचम लघु सिंचाई गणना 2013-14 के लिए आगामी 30 जनवरी को सारण समाहरणालय में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए डीएम दीपक आनंद ने डीडीसी, तीनों अनुमंडलों के एसडीओ,

जिला कृषि पदाधिकारी, लघु जल संसाधन के कार्यपालक अभियंता के सभी बीडीओ व सीओ, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक को पत्र भेज कर 30 जनवरी को आहूत एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया है. डीएम ने लघु सिंचाई गणना के लिए मढ़ौरा अनुमंडल में दो तथा तीन फरवरी को, सोनपुर अनुमंडल में पांच तथा छह फरवरी को व छपरा सदर अनुमंडल में आठ एवं नौ फरवरी को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित की गयी है.

अनुमंडल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी सीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, कनीय अभियंता, प्रगणक के रूप में काम करनेवाले पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार एवं विकास मित्रों को अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है.

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संध्या सुरभि को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय निर्देश के आलोक में आवश्यक व्यवस्था करें.
अनुमंडल स्तर पर भी दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए तिथि निर्धारित
अनुमंडल में भी प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >