दाउदपुर उपडाकघर में कोर बैकिंग सेवा की हुई शुरुआत

दाउदपुर (मांझी) : दाउदपुर स्थित उपडाकघर में विभाग के अनुमंडलीय डाक निरीक्षक अरविंद कुमार रमण ने कोर बैकिंग सेवा का उद्घाटन किया. इस दौरान श्री रमण ने डाककर्मी एवं सहयोगी अभिकर्ताओं को कहा कि भारत सरकार का डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत सभी डाकघरों को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ना है. इस सुविधा से जुड़ते […]

दाउदपुर (मांझी) : दाउदपुर स्थित उपडाकघर में विभाग के अनुमंडलीय डाक निरीक्षक अरविंद कुमार रमण ने कोर बैकिंग सेवा का उद्घाटन किया. इस दौरान श्री रमण ने डाककर्मी एवं सहयोगी अभिकर्ताओं को कहा कि भारत सरकार का डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत सभी डाकघरों को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ना है.

इस सुविधा से जुड़ते ही दाउदपुर के 52 हजार 4 सौ 94 खाताधारकों और कोर बैंकिंग सेवा शुरू होते ही सामान्य डाक व मनीऑर्डर, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण जीवन बीमा, राष्ट्रीय बचत, किसान विकास पत्र, सावधि जमा, आवर्ती जमा, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन
योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा एवं जन-धन योजना आदि का लाभ पाने में सुविधा होगी.
वहीं कार्यक्रम से पूर्व अच्छे काम करनेवाले डाककर्मी, छपरा से पहुंचे अजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, जयशंकर ओझा, संतोष कुमार को निरीक्षण व उपडाकपाल ने सम्मानित किया. मौके पर अखिलेश सिंह, मनोज मिश्रा, जयकिशोर सिंह, अशोक कुमार, प्रेम मिश्रा, हरेराम प्रसाद, हरिहर सिंह, सुनील सिंह, नंदकिशोर चौधरी, रमेश गुप्ता आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >