नहीं बख्शे जायेंगे भ्रष्ट अधिकारी
जलालपुर : भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है. ये बातें रविवार को महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने अपने आवास पर जनता दरबार के दौरान लोगों की फरियाद सुनते हुए कहीं. उन्होंने कहा कार्य के प्रति लापरवाही करनेवाले अधिकारी सचेत हो जाएं,
नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. श्री सीग्रीवाल ने जनता की समस्याओं को सुनने के दौरान कई अधिकारियों से वार्ता कर कई मामलों का निष्पादन कराया. इस अवसर पर बिजली, राशन, केरोसिन, नामांकन, इलाज सहित अन्य मामलों का भी निष्पादन किया गया. मौके पर रामाशंकर मिश्र, पंकज कुमार, नीलेश सिंह, गुड्डू चौधरी, राजेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
