हत्या मामले में विधायक कोर्ट में हुए उपस्थित

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में तत्कालीन जदयू नेता के अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में बनियापुर के राजद विधायक न्यायालय में उपस्थित हुए. शनिवार को राजद विधायक केदारनाथ सिंह दारोगा हत्या मामले के सत्रवाद संख्या 78/15 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय […]

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में तत्कालीन जदयू नेता के अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में बनियापुर के राजद विधायक न्यायालय में उपस्थित हुए. शनिवार को राजद विधायक केदारनाथ सिंह दारोगा हत्या मामले के सत्रवाद संख्या 78/15 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय में प्रस्तुत हुए और अपनी हाजिरी देने के उपरांत न्यायालय से चले गये.

वहीं, इस हत्या मामले के दूसरे सत्रवाद संख्या 78 ए/15 में मंडल कारा बंदी दीनानाथ सिंह इलाजरत रहने के कारण कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हो सके. उनके अधिवक्ता द्वारा इस संबंध में कागजात प्रस्तुत किया गया. न्यायाधीश ने दोनों मामले में 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >