राजस्व मंत्री आज करेंगे प्रमंडलीय समीक्षा बैठक

छपरा (सदर) : बिहार सरकार के राजस्व मंत्री एमएम झा तथा राजस्व के प्रधान सचिव व्यास जी शनिवार को सारण समाहरणालय सभाकक्ष में प्रमंडलस्तरीय बैठक करेंगे. बैठक में सारण, सीवान, गोपालगंज के डीएम, एडीएम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे. बैठक में राजस्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा करेंगे. विभागीय मंत्री […]

छपरा (सदर) : बिहार सरकार के राजस्व मंत्री एमएम झा तथा राजस्व के प्रधान सचिव व्यास जी शनिवार को सारण समाहरणालय सभाकक्ष में प्रमंडलस्तरीय बैठक करेंगे. बैठक में सारण, सीवान, गोपालगंज के डीएम, एडीएम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे. बैठक में राजस्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा करेंगे. विभागीय मंत्री व सचिव भूमि के पट्टा वितरण, राजस्व वसूली, प्रगति आदि की समीक्षा करेंगे.
इस बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर भी भाग लेंगे. बैठक को लेकर डीएम दीपक आनंद के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां करायी जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >