कर्पूरी के चरित्र को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

छपरा : जननायक कर्पुरी ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पिछड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. उक्त बात भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री नंदकिशोर यादव ने नगरपालिका सभागार में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि वे पहले गैर कांग्रेसी […]

छपरा : जननायक कर्पुरी ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पिछड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. उक्त बात भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री नंदकिशोर यादव ने नगरपालिका सभागार में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं.

उन्होंने कहा कि वे पहले गैर कांग्रेसी व्यक्ति थे, जिन्होंने सादा जीवन उच्च विचार को चरितार्थ किया. उनके चरित्र को जीवन में उतारने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सूबे के प्रत्येक जिले एवं प्रखंड में जयंती आयोजित की जा रही है. इसका समापन आगामी 24 जनवरी को एके मेमोरियल हॉल, पटना में होगा. उन्होंने अधिक-से-अधिक संख्या में सम्मेलन में शिरकत की अपील लोगों से की.

पार्टी के महामंत्री व पूर्व विधायक विनय सिंह ने गांधी, लोहिया व आंबेडकर के सपनों में सतरंगा रंग भरने को ही कर्पूरी बताया. मौके पर विधायक डॉ सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक जनक सिंह, ज्ञानचंद मांझी, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, अनुसूचित जाति के विश्वनाथ बैठा, रंजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौहान, जयप्रकाश वर्मा, राजेश सिंह, डॉ धीरज सिंह, सुरेंद्रनाथ, अशोक बैठा, सुनीता गुप्ता, उमाशंकर साहू, रविकांत गुप्ता, मोहन प्रसाद, मीरा देवी, अनु सिंह, वरुण सिंह, सरिता गुप्ता, डॉ राजीव कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, सुनील सिंह, शांति देवी आदि ने संबोधित किया. अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने की. धन्यवाद ज्ञापन शत्रुघ्न भक्त ने किया. कार्यक्रम में सुनील चौधरी, कामेश्वर राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >