चोर की सूचना पर परेशान रही पुलिस

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र की दाउदपुर यादव टोली में गत मंगलवार की रात बोधा राय के मकान में चोर घुसने की सूचना पाकर घंटों ग्रामीण तथा पुलिस बचैन रही. बताया जाता है कि विगत रात बोधा राय के घर के परिजन खाना-पीकर सोने जा रहे थे, तभी मकान के अंदर किसी अनजान व्यक्ति […]

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र की दाउदपुर यादव टोली में गत मंगलवार की रात बोधा राय के मकान में चोर घुसने की सूचना पाकर घंटों ग्रामीण तथा पुलिस बचैन रही. बताया जाता है कि विगत रात बोधा राय के घर के परिजन खाना-पीकर सोने जा रहे थे, तभी मकान के अंदर किसी अनजान व्यक्ति ने प्रवेश किया.

उसको देख कर घर की महिलाओं ने चोर को कमरे में घुसने के बाद बाहर से कुंडी लगा दी. इसके बाद वे शोर मचाने लगीं. देखते-ही-देखते गांव के लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो गये. घटना की सूचना दाउदपुर पुलिस को मिली, तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घर में सतर्कता बरतते हुए दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया.

ग्रामीणों के बीच पुलिस ने दरवाजे को तुड़वाया और कमरे में घुसते ही पुलिस देख कर दंग रह गयी. कमरे में कोई नहीं था. कमरे से भागने का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं था. इस घटना से ग्रामीण व पुलिस में तरह-तरह की चर्चा होने लगी. आखिर चोर गया, तो गया कहां.

महिलाओं ने चोर के कमरे में घुसने के बाद दरवाजा बंद कर लगायी कुंडी
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, अंदर नहीं मिला कोई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >