एकमा : पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर गुप्ता ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. गोष्ठी में अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन पर चर्चा की गयी. इस दौरान पुलिस निरीक्षक ने आम जनता से मित्रवत संबंध बनाने तथा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया.
उन्होंने नियमित वाहन जांच, सार्वजनिक संस्थाओं की सुरक्षा के लिए गश्ती अभियान तेज करने का निर्देश दिया. इस मौके पर एकमा थानाध्यक्ष श्रीचरण राम, रसूलपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद, मांझी थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, दाउदपुर थानाध्यक्ष राज कौशल तथा जनता दरबार थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार साह उपस्थित थे.
