युवतियों में दिखा नववर्ष पर विशेष उत्साह

युवतियों में दिखा नववर्ष पर विशेष उत्साहनववर्ष के आगमन की खुशी का मौका हो या किसी अन्य उत्सव का, आधी आबादी कहां पीछे रहनेवाली है. नये वर्ष का पूरे उत्साह के साथ युवतियों ने स्वागत किया. वे खूब जोश के साथ एक-दूसरे को नये साल की बधाई देती नजर आयीं. सर्द मौसम भी उनके उत्साह […]

युवतियों में दिखा नववर्ष पर विशेष उत्साहनववर्ष के आगमन की खुशी का मौका हो या किसी अन्य उत्सव का, आधी आबादी कहां पीछे रहनेवाली है. नये वर्ष का पूरे उत्साह के साथ युवतियों ने स्वागत किया. वे खूब जोश के साथ एक-दूसरे को नये साल की बधाई देती नजर आयीं. सर्द मौसम भी उनके उत्साह को डिगा नहीं पाया. पार्क आदि में उनकी उपस्थिति बता रही थी कि वे किसी भी मायने में पीछे नहीं रहनेवाली हैं. कॉलेज जानेवाली युवतियां एक-दूसरे से मिल कर व मोबाइल से अपनी सहेलियों को बधाई दे रही थीं. नये साल में उन्होंने ढेर सारे अच्छे काम करने का संकल्प लिया. छोटी-छोटी बच्चियां भी पार्क में घूम-घूम कर सभी को नये साल की मुबारकबाद दे रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >