मां अंबिका भवानी से श्रद्धालुओं ने मांगी खुशहाली

मां अंबिका भवानी से श्रद्धालुआें ने मांगी खुशहाली आमी में उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब हजारों भक्तों ने मां अंबिका के दरबार में लगायी हाजिरीबीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने भी मंदिर में टेका माथानोट- फोटो मेल से भेजा गया हैसंवाददाता, दिघवाराहर साल की तरह इस वर्ष भी प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल, आमी में साल के […]

मां अंबिका भवानी से श्रद्धालुआें ने मांगी खुशहाली आमी में उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब हजारों भक्तों ने मां अंबिका के दरबार में लगायी हाजिरीबीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने भी मंदिर में टेका माथानोट- फोटो मेल से भेजा गया हैसंवाददाता, दिघवाराहर साल की तरह इस वर्ष भी प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल, आमी में साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली एवं दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां अंबिका के दरबार में अपनी हाजिरी लगा कर सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. मौसम के सर्द मिजाज व घने कुहासे के कारण मंदिर में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हुई, जो देर शाम तक चलती रही. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय स्तर के लोगों ने अपने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना कर मनोवांछित मन्नतों के पूर्ण होने की कामना की. गर्भगृह के आसपास दिन भर श्रद्धालुओं का जमावड़ा दिखा एवं श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर मां के दर्शन प्राप्त किये. वहीं, दरियापुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में अवस्थित भगवान गणेश के मंदिर में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. कई प्रखंडों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >