गरमजोशी से गुजरा साल का पहला दिन

गरमजोशी से गुजरा साल का पहला दिन उत्साह व उमंग के आगे सिमट गयीं सरहदों की सीमाएंदिन भर फिजाओं में गूंजते रहे हैप्पी न्यू इयर के बोलकहीं पिकनिक मनाते, तो कहीं डीजे पर थिरकते दिखे लोगसंवाददाता, दिघवारासाल का पहला दिन हर किसी ने हर्षोल्लास माहौल में सेलिब्रेट किया. दिन भर फिजां में हैप्पी न्यू इयर […]

गरमजोशी से गुजरा साल का पहला दिन उत्साह व उमंग के आगे सिमट गयीं सरहदों की सीमाएंदिन भर फिजाओं में गूंजते रहे हैप्पी न्यू इयर के बोलकहीं पिकनिक मनाते, तो कहीं डीजे पर थिरकते दिखे लोगसंवाददाता, दिघवारासाल का पहला दिन हर किसी ने हर्षोल्लास माहौल में सेलिब्रेट किया. दिन भर फिजां में हैप्पी न्यू इयर की गूंज सुनाई पड़ी एवं लोगों के बीच शुभकामना देने की होड़ देखने को मिली. हर किसी ने अपने रिश्तेदार, परिजन, परिचित व मित्रों को शुभकामना देने का मौका नहीं गंवाया. हर किसी ने देश व विदेशों में रहनेवाले को विश करने में कोताही नहीं की.रात 12 बजे, घड़ी की सभी सूइयां जैसे ही एकत्रित हुईं, तो शुभकामना देने के लिए धैर्य के साथ बैठे लोगों का धीरज जवाब दे गया और फिर मैसेज भेजने का दौड़ शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा. किसी ने मोबाइल के मैसेज को भेज कर अपना मनोभाव व्यक्त किया तो किसी ने फेसबुक, व्हाट‍्सएप जैसी सोशल साइटों पर मनोभाव को पोस्ट कर अपने अंदाज में अपने लोगों को विश किया. सोशल साइटों पर ऑडियो व वीडियो मैसेजों की भी धूम रही. युवा वर्ग ऐसे ही मैसेजों के सहारे लोगों को शुभकामना देते नजर आये. बहुसंख्यक लोगों ने मोबाइल के सहारे कॉल कर न्यू इयर की शुभकामना दी. उत्साह व उमंग के आगे सरहदों की सीमाएं भी सिमटती दिखी.किसी ने मनायी पिकनिक, तो किसी ने की मस्तीहर उम्र के लोगों ने अपने-अपने ढंग से साल के पहले दिन का आनंद उठाया. किसी ने परिजनों के साथ पिकनिक का लुत्फ उठाया, तो किसी ने डीजे पर थिरक कर मस्ती की. कई लोग होटलों में मनपसंद भोजन का स्वाद लेते नजर आये. आमी से लेकर पिपरा तक गंगा के दियारे क्षेत्र के बालू पर बैठकर लोगों ने पिकनिक मनायी. वहीं, निर्माणाधीन फोरलेन सड़क भी पिकनिक स्पॉट की शक्ल में बदली नजर आयी. होटलों में भीड़ दिखी, वहीं, डीजे की गूंज हर इलाके में सुनने को मिली.सभी ने की मन की बातप्रखंड की सभी पंचायतों के अलावा नगर के विभिन्न वार्डों में मोबाइल उपभोक्ताओं के नेटवर्क ने इस साल दगा नहीं दिया, जिस कारण मन की बात कहने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई. साल के पहले दिन ही बिजली की बेरुखी से हर कोई परेशान होता दिखा एवं अंधेरे के बीच लोगों ने साल की शुरुआत की. बिजली की कमी के कारण अधिकतर लोगों के मोबाइल की बैटरियां विश करने के क्रम में ही दगा दे गयीं. सैकड़ों घरों में रखा इनवर्टर जवाब दे गया, जिस कारण गृहिणियों को घरेलू कार्य करने में परेशानी हुई. सर्द मौसम ने भी परेशानियों को बढ़ाया एवं कुहासे के कारण गाड़ियां दोपहर तक रफ्तार नहीं पकड़ सकीं.घरों में आये मेहमान, खाया पकवानक्षेत्र में अधिकतर घरों में दिन भर मेहमानों की भीड़ दिखी. लोगो ने एक-दूसरे के घर पहुंच कर अपनी शुभकामना दी एवं पकवान के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया. वहीं, छोटे बच्चे भी मस्ती के मूड में नजर आये. बच्चे, बूढ़े व जवान हर कोई न्यू इयर की मस्ती में सराबोर दिखा. आधुनिकता के बीच जारी रही प्रणाम की परंपराइक्कीसवी सदी में न्यू इयर के सेलिब्रेशन के तरीके बदले मगर प्रणाम करने की पुरानी परंपरा जीवंत दिखी. नगर व ग्रामीण इलाकों में बहुसंख्यक लोगों ने उठने के साथ ही बड़ों को चरण स्पर्श कर आशीष प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >