शहर में चल रहा था जाली नोट का छापखाना खुलासा. सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर हुई छापेमारी, छह लोगों को किया गया गिरफ्तारसंगठित अपराध को अंजाम देते थे अपराधी 100 रुपये के छापे गये 42 जाली नोट को पुलिस ने किया जब्त नोट छापने की मशीन, अवैध हथियार व चोरी की दो बाइकें भी की गयीं बरामद बड़े अपराध की योजना को किया गया नाकामपुलिस को मिली बड़ी कामयाबीगुरुवार को पुलिस ने एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. सर्विलांस के आधार पर की गयी छापेमारी में नोट छापने की मशीन, अवैध हथियार, चोरी की दो बाइकें भी बरामद की गयीं. वहीं, अपराध की एक बड़ी योजना को अंजाम देने से रोकने में सफलता मिली. 100 रुपये के 42 जाली नोट भी बरामद हुए. नोट: फोटो नंबर 31 सी.एच.पी 7,8,9 है कैप्सन होगा- गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी, गिरफ्तार आरोपित व बरामद नोट छापने में प्रयोग आनेवाला कंप्यूटर संवाददाता, छपरा (सारण)जाली नोट का छापखाना चलाने तथा लूटपाट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह का खुलासा करने में पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है. साथ ही अपराधियों द्वारा बनाये गये बड़े अपराध की योजना को भी पुलिस ने नाकाम कर दिया. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को दी. इस मौके पर एसडीपीओ राजकुमार कर्ण, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सहाजितपुर थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद सिंह, बनियापुर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, पुअनि ब्रजभूषण सिंह मौजूद थे. एसपी ने बताया कि सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव के वृजकिशोर प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार सिंह के मोबाइल के सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खेमाजी टोला के योगेंद्र यादव के मकान में छापेमारी की गयी. जहां से छह अपराधियों को पकड़ा गया और नोट छापने की मशीन, अवैध हथियार, चोरी की दो बाइकें बरामद की गयीं. छपा हुआ जाली नोट भी पुलिस ने बरामद की.क्या है मामला अपराधियों ने छपरा-पटना पथ पर एक वाहन को लूटने की योजना बनायी थी, जिसको लेकर अपराधी रोहित के मोबाइल पर बात हो रही थी. इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली, तो छापेमारी की गयी. जिस वाहन को लूटने की याजना थी, वह मुंबई से आ रहा था. इसकी सूचना मिलने पर एसपी ने विशेष टीम का गठन किया, जिसमें सदर एसडीपीओ राजकुमार कर्ण, सहाजितपुर थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद सिंह, बनियापुर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, मुफस्सिल थाने के पुअनि ब्रजभूषण सिंह शामिल थे. पुलिस टीम ने जब छापेमारी की, तो वहां जाली नोट का छापखाना देख कर दंग रह गयी.चोरी-लूट मुख्य पेशापकड़े गये अपराधियों का मुख्य पेशा लूट व चोरी है और वह केवल सारण जिले में ही नहीं, बल्कि दूसरे जिले में जाकर अपराध की घटनाओं को अंजाम देते थे. खेमाजी टोला स्थित योगेंद्र यादव के मकान के तीसरे तल्ला पर रहते थे. सभी अपराधी अपने को छात्र तथा प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी बता कर एक साथ रहते थे. बड़े वाहनों की लूट, बाइक की चोरी, राहगीरों को लूटना इनका मुख्य पेशा है. लूट-पाट व डकैती नहीं होने पर खर्च चलाने के लिए जाली नोट छाप कर ग्रामीण बाजारों में चलाते हैं. खासकर शराब की दुकानों पर जाली नोट चलाते थे.मकान मालिक पर भी होगी कार्रवाईमकान मालिक योगेंद्र यादव के खिलाफ अपराधियों को संरक्षण देने का मामला दर्ज होगा. दो वर्षों से अपराधी योगेंद्र यादव के मकान में रह कर न केवल जाली नोट छाप कर बाजार में चलाते थे, बल्कि लूट-पाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. प्रशासन के द्वारा सभी मकान मालिकों को किरायेदारों के चरित्र का सत्यापन कराने का पहले ही निर्देश दिया गया है. इसका पालन नहीं करने के कारण पुलिस ने कारवाई शुरू की है.पुरस्कृत होंगे पुलिसकर्मीएसपी श्री सिंह ने विशेष टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की. एसपी ने बताया कि सभी को नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इनकी हुई है गिरफ्तारी-भीष्म कुमार राय, पिता-बिंद राय, ग्राम-बिसाही थाना-दरियापुर-मो. मनउवर, पिता-मो. मो तस्लीम, ग्राम -दिगौली हाट, थाना-सकरा, जिला-मुजफ्फरपुर-राहुल उर्फ पैटा, पिता-प्रेमचंद्र शर्मा, ग्राम-तेलछा, थाना-जनता बाजार, जिला-सारण -रोहित कुमार सिंह, पिता-वृजकिशोर प्रसाद, ग्राम-मरीचा थाना-सहाजितपुर, जिला-सारण -मनजीत कुमार, पिता-अखिलेश्वर ठाकुर, ग्राम-पचखंडा, थाना-मशरक, जिला-सारण-धीरज उर्फ चंदू मांझी, ग्राम-थाना-इसुआपुर, सारणबरामद सामान-छपे हुए 42 जाली नोट 100 रुपये का-100 रुपये के नोट के साइज का नोट छापने वाला कागज -72 पीस-एक रंगीन प्रिंटर-कंप्यूटर का सीपीयू- एक पीस-एलइडी-एक पीस-डीटीएच बॉक्स-एक पीस-की बोर्ड-एक पीस-माउस-एक पीस-स्टेबलाइजर -एक पीस-9 एमएम की गोली- दो पीस- एक देशी कट्टा -चोरी की दो बाइकें
शहर में चल रहा था जाली नोट का छापखाना
शहर में चल रहा था जाली नोट का छापखाना खुलासा. सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर हुई छापेमारी, छह लोगों को किया गया गिरफ्तारसंगठित अपराध को अंजाम देते थे अपराधी 100 रुपये के छापे गये 42 जाली नोट को पुलिस ने किया जब्त नोट छापने की मशीन, अवैध हथियार व चोरी की दो बाइकें […]
